About Us

About Care & Cure Trust

महोदय /महोदया,
हमारे भारतीय समाज में मासिक धर्म को लेकर अभी भी खुलकर बात नहीं होती है, बिटिया हीं भविष्य में मां बनती है और स्वस्थ गर्भ से स्वस्थ बच्चा जन्म लेता है और स्वस्थ गर्भ की शुरुवात मासिक धर्म से हीं होता है.संस्था केयर एंड क्योर, महिलाओं/बेटियों के बीच लगातार चार वर्षों से जागरूकता अभियान चला रही है और अपने इस प्रयास से 33000 से अधिक महिलाओं का समूह बनाकर इस अभियान को जन जन तक पहुंचाने का कार्य कर रही है. इस कार्य हेतू अनेक तरह के सम्मान से संस्था को सम्मानित किया जा चुका है.

हमारा उद्देश्य आधुनिक समाज में भी अभी ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाएं एवं बेटियां अज्ञानता के शिकार हैं और मासिक धर्म के दौरान न तो खुलकर बात होती है और न हीं इस दौरान साफ -सफाई पर ध्यान दिया जाता है, हमारी टीम इन्हीं लोगों की समस्याओं को सामने रखकर उन्हें जागरूक करने का लगातार प्रयास कर रही है और हमारा मुख्य उद्देश्य यही है की आने वाली पीढ़ी इन समस्याओं से अपने आपसे लड़ने की क्षमता पा सके.

स्वस्थ रहने के लिए स्वच्छता क्यों?

WHO के रिपोर्ट के अनुसार प्रत्येक वर्ष 1.5 लाख महिलाओं की मौत का कारण महवारी के दौरान साफ सफाई का ना होना है और भारत में अभी भी 80% महिलाएं मासिक धर्म के दौरान पुराने कपड़े और अन्य चीजों का प्रयोग करती हैं.

नई पीढ़ी और मासिक धर्म

ग्रामीण क्षेत्रों में बेटियां आज भी अपने अभिभावकों से उन दिनों में खुलकर बात नहीं करती हैं शुरुवाती दौर में बेटियों की मानसिक स्थिति बुरी तरह प्रभावित होती है और वह समझ नहीं पाती की यह क्या हो रहा है! बेटियां बेबुनियादी अपराध बोध से ग्रस्त रहती हैं.

समाधान

ये वक़्त से आगे की सोच को विकसित करने का समय है बेटियों को शिक्षित करने और आत्मविश्वास से भरपूर बनाने का की मासिक धर्म एक समान्य प्रक्रिया है मासिक धर्म की प्रक्रिया जिस प्रकार हमारे शरीर में श्वसन तंत्र प्रणाली, भोजन तंत्र प्रणाली है उसी प्रकार प्रजनन तंत्र प्रणाली है जिस प्रकार जीवन के लिए यह तंत्र सहायक है ठीक उसी प्रकार मासिक धर्म की प्रक्रिया एक नये जीवन के लिए जरुरी है.

संस्था की कार्य योजना

हमारी महिलाओं की टीम जो की लगातार ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को जागरूक करने का प्रयास कर रही है अब ये महिलाएं नई पीढ़ी के बीच जागरूकता अभियान को चलाकर अपने सामाजिक दायित्व को पूरा करना चाहती है और इसके लिए सबसे उपयुक्त माध्यम है विद्यालय एवं ग्रामीण क्षेत्र जहां बच्चियों एवं महिलाओं को विभिन्न माध्यमों से जागरूक किया जा सकता है.

संस्था का प्रयास

संस्था विद्यालयों में ग्रामीण क्षेत्रों में सेमिनार का आयोजन करने के साथ साथ मासिक धर्म पर निबंध प्रतियोगिता, अनुभव प्रतियोगिता, मासिक धर्म पर चित्रकला प्रतियोगिता, वाद -विवाद प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता के माध्यम से उनके झिझक को दूर करना और बेहतर प्रतियोगी को सम्मानित करना आदि, अतः आपसे निवेदन है की संस्था के इस अभियान को उत्तराखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में महिला टीम के साथ इस अभियान के माध्यम से जागरूक करने के लिए अपना सहयोग हमें प्रदान करें.आशा और विश्वास के साथ.....


Poonam Sharma, Director, Care & Cure
Creative

Latest Gallery

Explore the latest gallery of Care & Cure Trust showcasing our awareness campaigns, events, and initiatives empowering women and promoting menstrual hygiene across rural India.